हैडलाइन

जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश

नयी दिल्ली,  दिल्ली के विजय चौक इलाके में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने जहर पीकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन को सुबह करीब पौने ग्यारह बजे विजय चौक के मीडिया पार्किंग में एक व्यक्ति द्वारा जहर पी लेने के बारे में सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। व्यक्ति की पहचान गोविंदुला तिरुपति के तौर पर हुई है, जो आंध्र प्रदेश के करीमनगर जिले के राजाराम धरमपुरी गांव का निवासी है। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) मधुर वर्मा ने बताया कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में तिरुपति का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि उसके पास से कीटनाशक दवा ‘मोनोसिल’ की एक बोतल मिली। उसके व्यवसाय से संबंधित तेलुगु में एक मुद्रित पत्र भी मिला, जिसे शुरुआत में सुसाइड नोट माना जा रहा था। उसके साथ एक काले बैग में कुछ कपड़े भी मिले। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...