हैडलाइन

महानगर की सबसे पुरानी पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाए बिना भूमिगत मेट्रो मार्ग तैयार

मुंबई : महानगर की सबसे पुरानी पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाए बिना भूमिगत मेट्रो मार्ग तैयार करने में एमएमआरसी को सफलता मिल गई है। मेट्रो ३ के काम को रफ्तार देते हुए एमएमआरसी ने इंटरनैशनल एयरपोर्ट (टी-२) से सहार रोड तक भूमिगत मार्ग की खुदाई का काम पूरा कर लिया है। तापी टनेल बोरिंग मशीन १ ने १३ सितंबर २०१८ को टी २ से खुदाई का काम शुरू किया था। ६९२ मीटर की खुदाई का काम १६० दिनों में पूरा किया गया है। एमएमआरसी की प्रबंध निदेशक अश्विनी भिडे ने कहा कि इस मार्ग को तैयार करना बेहद चुनौती पूर्ण था। विभिन्न स्थानों पर २० किलोमीटर तक मेट्रो के लिए खुदाई का काम पूरा हो चुका है।
पश्चिम महाराष्ट्र की माढा लोकसभा सीट पर इस बार पूरे देश की नजर रहेगी, क्योंकि यहां से राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार उम्मीदवार होंगे। पवार को टक्कर देने के लिए भाजपा राज्य के सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख को चुनाव मैदान में उतार सकती है। गौरतलब है कि इस सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में राकांपा के विजय सिंह मोहिते पाटील जीते थे। इस बार उन्होंने पवार के लिए सीट छोड़ दी है। देशमुख ने साल २००४ में सोलापुर लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की पत्नी उज्जवला शिंदे को हराया था। इसके बाद वर्ष २००९ के लोकसभा चुनाव में माढा लोकसभा सीट से उन्हें शरद पवार के खिलाफ उतारा गया, लेकिन वे चुनाव हार गए। वर्ष २०१४ में भाजपा ने माढा सीट अपनी सहयोगी स्वाभिमान शेतकरी संगठन को दे दी थी। स्वाभिमान शेतकरी संगठन ने इस सीट से सदाभाऊ खोत को मैदान में उतारा, हालांकि उन्हें राकांपा उम्मीवार विजय सिंह मोहिते पाटील ने परास्त कर दिया। राज्यसभा के सदस्य शरद पवार ने पहले लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब उन्होंने खुद ही माढा से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। 


Most Popular News of this Week

बांद्रा गरीब नगरमध्ये मोठी...

मुंबईतील बांद्रा पूर्व परिसरातील गरीब नगर येथे सध्या सुरू असलेल्या...

Chembur Gymkhana Shines as Maharashtra’s Billiards Powerhouse

Chembur Gymkhana etched its name in glory by emerging victorious in the prestigious Nestlé–BSAM Billiards League 2026, a tournament organized under the Billiards & Snooker Association of...

मुंबई महापौर चषक इनडोअर...

मुंबई : दादरच्या ऐतिहासिक शिवाजी पार्क परिसरातील पार्क क्लबच्या अर्बन...

शिवाजी पार्क येथे रंगणार...

मुंबईकर क्रिकेटप्रेमींना आता पारंपरिक क्रिकेटसोबतच वेगवान, आक्रमक आणि...

शिवाजी पार्क येथे रंगणार...

मुंबईकर क्रिकेटप्रेमींना आता पारंपरिक क्रिकेटसोबतच वेगवान, आक्रमक आणि...

MSEDCL व पोलीस प्रशासन बैठकीत...

नवी मुंबईच्या वाशी-सानपाडा येथील प्रभाग क्र. १८ मधील वाशीगाव, सेक्टर ३१, ३१...