हैडलाइन

अली फजल के न्यूड फोटोज लीक, ऐक्टर ने विडियो किया पोस्ट

कुछ दिनों से लगातार विवाद का हिस्सा बने हुए ऐक्टर अली फजल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनके जरिए पोस्ट किया गया एक विडियो है जिसमें उन्होंने बताया कि उनके न्यूड फोटोज लीक हो गए हैं। उन्होंने सभी से इस मामले में उनकी प्रिवेसी का सम्मान करने की अपील की है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुए विडियो में अली फजल ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं यह सब कैसे कहूं लेकिन अब चूंकि फोटोज लीक हो चुके हैं ऐसे में मेरे पास यह स्वीकार करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है कि हां जो फोटोज लीक हुए हैं वह मेरे ही हैं। इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं बोलना चाहता हूं।'  ऐक्टर ने आगे इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'पहली बात तो यह कि यह एक बेहद प्राइवेट मैटर है और इसके लिए मुझे किसी को खासतौर से मीडिया को सफाई देने की जरूरत नहीं है। मुझे नहीं पता ये कैसे बाहर गईं। यह काफी पर्सनल मोमेंट है। मैं इस घटना की जड़ तक जाऊंगा और पता लगाकर रहूंगा कि यह काम किसने किया है। यह बहुत ही घटिया हरकत है। मेरे रियल फैन्स और परिवार को मैं कहना चाहूंगा कि मैं जल्द ही इस मामले के बारे में और जानकारी पता लगने पर आपको बताऊंगा।' 
रियल या फेक? 
इस विडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस होती भी देखने को मिली। दरअसल, कुछ लोगों का मानना है कि अली फजल ने झूठ बोला है ताकि उन्हें पब्लिसिटी मिल सके। उनका कहना है कि अली के ऐसे फोटोज इंटरनेट पर कहीं भी वायरल नहीं हुए हैं। हालांकि, अली फजल के फैन्स उनके सपॉर्ट में आए और ऐक्टर के फेवर में मेसेज पोस्ट किए।


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...