बेटी न्यासा के कपड़ों पर हुआ सवाल तो अजय देवगन बोले 'उसका ड्रेसिंग सेंस क्लासी है'

ऐक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन की बेटी हाल ही में कपड़ों को लेकर ट्रोल्स का शिकार हुई थीं। लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट कर न्यासा का मजाक उड़ाया था। हालांकि, बावजूद इस सब के न्यासा की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। कुछ लोग उन्हें फैशनिस्टा भी मानते हैं। अब अजय देवगन ने अपनी बेटी के कपड़ों के सिलेक्शन को लेकर अपनी राय रखी है। फिल्म 'टोटल धमाल' के प्रमोशन में बिजी अजय देवगन से जब उनकी बेटी के कपड़ों और उनकी फैन फॉलोइंग के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह इंस्टाग्राम पर न्यासा की फैन फॉलोइंग के बारे में नहीं जानते हैं। 

अजय ने आगे सवाल किया कि आखिर न्यासा को फैशनिस्टा क्यों बुलाया जा रहा है, क्योंकि उनकी राय में वह ऐसी लड़की है जो आज की जेनरेशन की तरह ही कपड़े पहनती है। ऐक्टर ने कहा कि उन्हें लगता है कि न्यासा का ड्रेसिंग सेंस क्लासी है और उसके कपड़ों का चुनाव काफी अच्छा है। अजय देवगन ने बताया कि न्यासा अपने फैसले खुद लेती है और उसके फैसलों में वह और काजोल कोई दखल नहीं देते हैं। 



Most Popular News of this Week

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

सुनेत्रा पवार...

सुनेत्रा पवार यांच्यासारख्या सक्षम, संवेदनशील आणि लोकाभिमुख उमेदवाराला...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...