हैडलाइन

करीना कपूर ने कम फीस की वजह से छोड़ दी इरफान की ह‍िंदी मीड‍ियम 2

करीना कपूर खान इन द‍िनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज की शूट‍िंग में ब‍िजी हैं. इसके अलावा करीना कपूर का नाम फिल्म ह‍िंदी मीड‍ियम से जुड़ा था. खबरें आई थीं कि करीना कपूर इरफान खान की फिल्म ह‍िंदी मीड‍ियम में काम कर सकती हैं. लेकिन ताजा र‍िपोर्ट के मुताब‍िक करीना कपूर खान ने इस फिल्म में काम करने से मना कर द‍िया है.

करीना कपूर खान के फिल्म ह‍िंदी मीड‍ियम से किनारा करने के पीछे वजह फीस को लेकर सेटलमेंट का इश्यू बताया जा रही है. एंटरटेनमेंट पोर्टल की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक करीना कपूर ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद काम करने को हां कह दी थी. लेकिन बात जब फीस की आई तो करीना ने  8 करोड़ रुपये की मांग की थी लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर्स को यह मंजूर नहीं था. फिल्म के निर्माता करीना कपूर खान को 5 करोड़ रुपये देने को तैयार थे. लेकिन इस फीस पर करीना कपूर तैयार नहीं हुईं. फिल्म से करीना के हटने के बाद मेकर्स नई एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं. मेकर्स की सर्च ल‍िस्ट में टॉप पर इन द‍िनों राध‍िका आप्टे का नाम है. ह‍िंदी मीड‍ियम के पहले पार्ट में इरफान खान के साथ पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा कमर नजर आई थी. बता दें करीना कपूर इन द‍िनों करण जौहर के बैनर में बन रही गुड न्यूज में व्यस्त हैं. इसके बाद वो करण जौहर की ही तख्त को शुरू करेंगी. तख्त एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार हैं. 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...