हैडलाइन

टैक्स में छूट देने के बदले की सेक्स की मांग, क्लर्क गिरफ्तार

ऐंटी करप्शन ब्यूरो ने कल्याण डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के क्लर्क को गिरफ्तार किया

मुंबई : मुंबई में कल्याण डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (केडीएमसी) में कार्यरत एक कर्मचारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के मुताबिक, कर्मचारी ने एक महिला का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के लिए सेक्स की मांग की। महिला की शिकायत पर एसीबी ने ही आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 48 वर्षीय रमेशचंद्र राजपूत केडीएमसी के टैक्स डिपार्टमेंट में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। एसीबी ने अपने बयान में बताया कि राजपूत को कल्याण के सुभाष मैदान से गिरफ्तार किया गया। यह भी बताया गया है कि क्लर्क रमेशचंद्र राजपूत ने महिला को प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न करने के संबंध में नोटिस जारी किया था। 

हालांकि, बाद में राजपूत ने महिला को सेक्स के बदले टैक्स में छूट के साथ-साथ और समय देने का ऑफर दिया। एसीबी के ठाणे रेंज के एसपी महेश पाटिल ने बताया कि ऐसी मांग सुनकर महिला ने मंगलवार को एसीबी की ठाणे स्थित यूनिट में शिकायत दर्ज कराई। एसीबी ने जाल बिछाया और प्लान के मुताबिक, महिला ने राजपूत को सुभाष मैदान में मिलने के लिए बुलाया और एसीबी ने वहीं राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी आगे की जांच कर रही है। 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...