ऋतिक पर भड़कीं कंगना, 5 साल साथ किया काम, फिर बोले पहचानता नहीं

बॉलीवुड एक्टर ऋत‍िक रोशन और कंगना रनौत के बीच  हुए व‍िवाद को तकरीबन 3 साल बीत गए हैं. ल‍ेकिन व‍िवाद को कंगना आज भी भूली नही हैं. इंड‍िया टुडे कॉन्क्लेव 2019 में शामिल हुईं एक्ट्रेस कंगना ने बेबाकी से सवालों का जवाब देते हुए ऋत‍िक रोशन पर जमकर बरसीं.

कंगना ने ऋत‍िक रोशन का नाम ल‍िए ब‍िना कहा कि वो कहते हैं कि मुझे पहचानते नहीं हैं. मेरे साथ दो फिल्मों में 5 साल तक काम करने के बाद उनका कहना है कि वो मुझे नहीं जानते हैं. मैं जानना चाहती हूं कि ये कैसे हो सकता है. पहले अनुराग बसु की फिल्म काइट्स में दो साल काम किया. कृष 3 में तीन साल तक काम किया. इसके बाद वो कहते हैं पहचानता नहीं हूं.

अपने दम पर बनाई है पहचान

कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री के रवैये पर कहा, ''मुझे फिल्म इंडस्ट्री से किसी का सपोर्ट नहीं चाहिए. मैंने खुलकर कहा था कि मैं खान एक्टर्स के साथ काम नहीं करूंगी.मैंने आज जहां भी हूं, जो सफलता मुझे मिली है वो मैंने अपने दम पर पाई है. मैंने अपने रूल सेट किए हैं. मैंने अपने करियर में ज्यादातर नए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर संग काम किया है. मैंने हमेशा अपनी आवाज उठाई है.

सेलेब्स पर भड़कीं कंगना

कंगना ने सेलेब्स पर हमला करते हुए कहा ''मणिकर्णिका से पहले मैंने कभी किसी को कुछ नहीं कहा. जब क्वीन रिलीज हुई तो फिल्म के लिए मैं इंडस्ट्री के कई लोगों से मिली और कहा कि सोसाइटी पर बेस्ड इस मूवी को सपोर्ट मिलना चाहिए. क्वीन के बाद मेरी कई फिल्मों आईं, लेकिन उन्हें किसी का सपोर्ट नहीं मिला. मणिकर्णिका सिर्फ मेरी फिल्म नहीं थी. ये मूवी हर भारतीय के लिए बनी.''



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...