हैडलाइन

नरेला के एक हिस्ट्रीशीटर को क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली : नरेला के एक हिस्ट्रीशीटर को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। वह २० लूट और चोरी के मामलों में शामिल रहा है। आजकल वह गोगी गैंग के लिए हथियार सप्लाई करने का काम कर रहा था। पूठखुर्द, बवाना से उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए।
डीसीसी (क्राइम) डॉ. जी राम गोपाल नाइक के मुताबिक, क्राइम ब्रांच सनलाइट कॉलोनी के इंस्पेक्टर जतन सिंह की टीम ने प्रदीप उर्फ गुर्री (३२) को पकड़ा। वह नरेला इलाके का घोषित बदमाश है। आउटर दिल्ली में सक्रिय जितेंद्र उर्फ गोगी और सुनील उर्फ टिल्लू गैंग के बीच गैंगवॉर चल रही है। प्रदीप लूट और चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। इस दौरान उसकी मुलाकात गोगी से हुई तो वह उसके गैंग में शामिल हो गया। गोगी गैंग के एक शार्प शूटर राकेश उर्फ राका को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि टिल्लू गैंग का सफाया करने के लिए प्रदीप आजकल गोगी गैंग के लिए हथियार सप्लाई करने का काम करता है।
एएसआई दनवीर सिंह के पास शनिवार को सूचना आई कि प्रदीप उर्फ गुर्री बाल्मीकि हॉस्पिटल के नजदीक पूठखुर्द में आने वाला है। एसीपी पंकज सिंह की निगरानी में टीम गठित की गई और उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह रॉकी के साथ २०१० से स्नैचिंग करने लग गया और अब तक उसके खिलाफ २१ मामले दर्ज हो चुके हैं। 


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...