हैडलाइन

६००० में से १५० कैदी मिले एचआईवी पॉजिटिव

नई दिल्ली : तिहाड़ के ६ हजार कैदियों के हेल्थ चेकअप में १५० कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। कैदियों से बातचीत में पता लगा है कि अधिकतर ने एक ही सुई से एक-दूसरे को ड्रग्स के इंजेक्शन लगाए थे। अंदेशा है कि इसी से वे एचआईवी संक्रमण की चपेट में आए।
इसकी जानकारी देते हुए जेल अधिकारियों ने बताया कि जो कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं, उनमें से ९५ से ९७ फीसदी ऐसे थे, जो जेल पहुंचने से पहले भी नशा करते थे। इसके लिए ये लोग एक ही सुई से ग्रुप में एक-दूसरे को इंजेक्शन लगाकर नशा लेते थे। यह भी पता लगा है कि इनमें से अधिकतर झुग्गी-झोपड़ियों और धार्मिक स्थलों के आसपास रहनेवाले लोग हैं।
जेल अधिकारियों का कहना है कि पहले जेल में आने वाले कैदियों की एचआईवी संबंधी जांच करना अनिवार्य नहीं होता था। पिछले साल अक्टूबर से नैशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (र्‍Aण्ध्) द्वारा यह अनिवार्य कर दिया गया है। अब जो भी कैदी यहां आता है,उसकी जांच की जाती है। जांच रिपोर्ट आने पर ही यह खुलासा हुआ है। हालांकि, जेल अधिकारियों का यह भी कहना है कि तिहाड़ में जो भी एचआईवी पॉजिटिव कैदी हैं। उनका दिल्ली सरकार से प्रâी में इलाज कराया जा रहा है।


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...