कंगना के आरोप का आलिया भट्ट ने यूं दिया जवाब

बॉलिवुड की क्वीन कंगना रनौत ने हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए बॉलिवुड के सिलेब्स पर राजनीति पर अपने विचार न रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का नाम लेते हुए कहा था कि ये लोग राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार नहीं रखते हैं। जहां दोनों ऐक्टर्स ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है वहीं आलिया भट्ट ने कंगना की बात का रिप्लाई दिया है।

कंगना ने आरोप लगाया था कि कुछ ऐक्टर्स ऐसी बातें करते हैं जैसे उनको किसी से मतलब ही नहीं है। वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करते हैं इसका यह मतलब नहीं है कि आप राजनीति पर अपनी बात न रखें। यह बात बोलते हुए कंगना ने इन ऐक्टर्स के नाम भी ले लिए थे। इस बारे में आलिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कंगना की तरह बात नहीं कर सकती हैं। आलिया ने कंगना की मौके पर बोलने की कुशलता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी भी बात पर नहीं बोल पाती हैं जबकि कंगना इस काम में काफी अच्छी हैं। आलिया ने यह भी कहा कि उनके अपने विचार हैं लेकिन उसे वह अपने तक रखती हैं। 

इसके पहले भी कंगना आलिया भट्ट पर निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने आलिया को करण जौहर की कठपुतली कहा था। वहीं, आलिया इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे। 



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...