हैडलाइन

गला काटकर हत्या, कातिल का सुराग नहीं

झारखंडः झारखंड की राजधानी रांची में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने वहां एक स्कूल टीचर की गला काटकर हत्या कर दी. वारदात के वक्त टीचर अपने घर में अकेली थी. वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी. अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. अभी तक हत्यारे पुलिस की पहुंच से बाहर हैं.

कत्ल का ये मामला रांची के थाना ओरमांझी इलाके का है. हैरानी की बात है कि मृतका का घर भी थाने से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर है. मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है. वह सिलदिरी गांव के आदित्य पब्लिक स्कूल में टीचर थी. पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम जब प्रियंका की बड़ी बहन मिनी घर वापस आई तो घर के अंदर आते ही उसके होश उड़ गए. सामने उसकी बहन प्रियंका की खून से सनी लाश पड़ी थी. उसने चिल्लाकर पास-पड़ोस के लोगों को बुलाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने प्रियंका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर उसका कत्ल क्यों और किसने किया. पुलिस ने मौके से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. अब पुलिस उसके नंबर की सीडीआर निकलवा रही है. ताकि उससे कातिल का कोई सुराग मिल सके.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...