सारा ने शेयर किया, सैफ-अमृता संग आखिरी बार कब बिताया था समय

सारा अली खान मात्र दो फिल्मों से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। उनकी परफॉर्मेंस तो लोगों के दिल में बस ही गई, वह अपने चुलबुले स्वभाव के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। बीते दिनों वह कई रिऐलिटी शोज में अपनी हाजिरजवाबी से सबका दिल जीत चुकी हैं। वह अपने पिता सैफ और मां अमृता के रिश्ते पर भी खुल कर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने शेयर किया कि आखिरी बार उन्होंने कब अपनी मां और पिता के साथ वक्त बिताया था।  सारा अली खान करण चौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अपनी मां अमृता और पिता सैफ के रिश्ते पर बात करती नजर आई थीं। उन्होंने बताया कि कब उन्होंने सैफ और अमृता के साथ एकसाथ वक्त बिताया था। सारा ने बताया कि जब वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी गई थीं तो उन्होंने सैफ और अमृता के साथ डिनर किया था। उस समय सारा और सैफ डिनर कर रहे थे। तभी उन लोगों ने अमृता को भी वहां बुला लिया। सारा का कहना है कि उस वक्त उन्हें काफी अच्छा लगा था क्योंकि वह कॉलेज जा रही थीं और उनके पैरंट्स उन्हें छोड़ने आए थे। वह पल बहुत ही प्यारा था और वह हमेशा उसे याद करेंगी। बता दें कि सैफ और अमृता लगभग 15 साल से अलग हो चुके हैं। हालांकि, दोनों अपने बच्चों सारा और इब्राहिम का खूब ख्याल रखते हैं। सारा भी सैफ की पत्नी करीना और भाई तैमूर के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। 




Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...