हैडलाइन

रेलवे की अनुमति का इंतजार, अंधेरी सबवे में नहीं अटकेगी ‘गाड़ी’

मुंबई, मॉनसून के दौरान अंधेरी, खार सबवे में पानी भरने की समस्या आम है। लेकिन अंधेरी सबवे को जल्द ही इससे राहत मिल सकती है। बीएमसी ने बॉक्स ड्रेन बनाकर इस समस्या का समाधान निकालने का फैसला किया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस प्रॉजेक्ट को दो हिस्सों में बाटां गया है। एक हिस्सा रेलवे के बाहर का, जबकि दूसरा रेलवे ट्रैक के नीचे का है। बाहरी हिस्से का काम शुरू कर दिया गया है, जबकि रेलवे के हिस्से वाले काम के लिए अनुमति का इंतजार है। 2020 तक इसके तैयार हो जाने पर इस सबवे का उपयोग करने वालों को काफी राहत मिलेगी। 

मिलन सबवे के बाद दूसरी ‘राहत’ 

कुछ सालों पहले तक पश्चिम उपनगर में स्थित सभी सबवे में पानी की समस्या आम थी। मिलन सबवे में तो कई फीट पानी भर जाता था, जिससे हमेशा ही प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े होते थे। मिलन सबवे के ऊपर कुछ साल पहले फ्लाइओवर बन जाने के बाद अब पानी न भरने की वजह से वहां गाड़ियों का रास्ता नहीं बंद होता है। अब अंधेरी में पानी निकासी क्षमता बढ़ाकर राहत देने की तैयारी है। इससे ईस्ट-वेस्ट आने-जाने वालों को काफी आसानी होगी। 

कैसे होगा काम 

बॉक्स ड्रेन का काम अंधेरी (पूर्व) में एचएफ सोसायटी से शुरू होकर अंधेरी (पश्चिम) में भारदावाडी रोड और एसवी रोड के जंक्शन तक होगा। इससे सबवे के मुहाने पर होने वाले जल-जमाव से विशेष तौर पर राहत मिलेगी। यहां जमा होने वाले पानी को एसवी रोड और मोगरा नाला की ओर भेजा जाएगा। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...