हैडलाइन

दिनदहाड़े चाकू से बीच बाजार वार कर पत्नी के सामने पति को मौत के घाट उतारा एक आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी, सब्जी खरीदने जा रहे पति-पत्नी को रिक्शे से पीछा कर दो लोगों ने दिनदहाड़े चाकू से बीच बाजार वार कर पत्नी के सामने पति को मौत के घाट उतार दिया। उक्त घटना भिवंडी के पिराणीपाड़ा इलाके की है। हालांकि हत्या करनेवाले को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका सगा भाई दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि उक्त हत्याकांड को जमीन के विवाद में अंजाम दिया गया है।

  पुलिस के अनुसार भिवंडी के पिराणीपाड़ा इलाके में रहनेवाले मोहम्मद आवेश उर्फ राजू अंसारी (२५) अपनी पत्नी के साथ मार्केट में सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक रिक्शा राजू का पीछा करते हुए अमजदिया मस्जिद के पास उसके बाइक में जोरदार ठोकर मार दी, जिसके कारण बाइक पर सवार वे नीचे गिर पड़े। रिक्शे में सवार अफरोज अपने भाई फिरोज विलाल अंसारी के साथ निकला और राजू को गाली देते हुए उस पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में राजू के पेट, हाथ व पीठ पर चोट आने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों भाइयों में से एक भाई फिरोज को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका दूसरा भाई भागने में सफल रहा। हमले में घायल राजू को इलाज के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शांतिनगर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक राजू की जगह पर फिरोज व अफरोज दोनों भाई अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू किया था। जिसे लेकर राजू व फिरोज, अफरोज में विवाद हो गया था।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

पहेलगाम हल्ल्यात पर्यटकांना...

धर्म, भाषा आणि पंथाच्या पलीकडे जाऊन मानवतेसाठी स्वतःचा जीव अर्पण करणारा...