दीपिका के भाई ने परिवार में ऐसे किया रणवीर का स्वागत

नई दिल्ली, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हो रही है. 14 तारीख को यही शादी कोंकणी रीति रिवाजों से हुई थी और अब क्योंकि रणवीर सिंधी हैं तो इसे उनके यहां से रीति रिवाजों से किया जाएगा. हालांकि दोनों की शादी की एक भी तस्वीर अब तक सोशल मीडिया पर नहीं आई है. इस सबके बीच दीपिका पादुकोण के चचेरे भाई अमित पादुकोण ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया. उन्होंने रणवीर का परिवार में स्वागत करते हुए लिखा, "ये जादुई हफ्ता पूरी तरह प्यार में सराबोर रहा है. दो प्यारे और दयालू लोगों की परियों जैसी कहानियां." उन्होंने लिखा, "परिवार में स्वागत है. तुम मुझे एक फिल्मिस्ट कहते हो लेकिन मैं समझौता करने के लिए तैयार हूं." दीपिका पादुकोण के लिए उन्होंने लिखा, "दीपिका तुम्हें इतना खुश पहले कभी नहीं देखा." दोनों की शादी की तस्वीरें अब तक जारी नहीं की गई हैं. सोशल मीडिया पर पिछले काफी वक्त से दोनों की शादी को लेकर बज चल रहा है. अभी भी दोनों की शादी की तस्वीरों और जानकारी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बातें जारी है. खबर है कि दोनों की शादी के दौरान सोशल मीडिया पर इतने ज्यादा हैश टैग्स बनाए गए हैं जितने अब तक किसी भी बॉलीवुड वेडिंग में नहीं बने हैं.

दोनों की शादी की तस्वीरें लीक नहीं हों इसके लिए कपल्स ने खास सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. लेक कोमो के आसपास मौजूद सुरक्षा के अलावा शादी में आने वाले मेहमानों को फोन नहीं लाने और फोन का इंतजार नहीं करने के लिए कहा गया है. 



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...