तिहाड़ भेजे जाएंगे मेरठ जेल के जल्लाद

निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी की सजा जल्द दी जा सकती है. चारों दोषियों में से एक गुनहगार पवन को मंगलवार को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया था. इससे पहले वह मंडोली जेल में बंद था. इसके बाद से ही चारों दोषियों को जल्द फांसी दिए जाने की खबरें चर्चा में हैं. निर्भया के गुनहगारों को फांसी देने के लिए उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल के जल्लाद दिल्ली के तिहाड़ जेल भेजे जाएंगे. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने जेल प्रशासन को भेज खत में लिखा कि तिहाड़ जेल में जल्लाद की जरूरत है. इसमें यह भी लिखा गया कि कुछ ऐसे सजा पाए लोग हैं, जिनके बचने के सारे कानूनी उपाय खत्म हो गए हैं.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दया याचिका खारिज करने के बाद निर्भया के चारों गुनहगारों मुकेश, पवन, अक्षय और विनय के नाम ब्लैक वारंट यानी मौत का आखिरी पैगाम जारी हो सकता है. ब्लैक वारंट में फांसी की तारीख, वक्त और जगह लिखा होता है. ब्लैक वारंट जारी होते ही आजाद हिंदुस्तान में फांसी पाने वाले ये 58वें. 59वें, 60वें और 61वें गुनहगार होंगे. देश में पहली फांसी महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को हुई थी, जबकि आखिरी यानी 57वीं फांसी 2015 में याकूब मेमन को दी गई थी. इस तरह इन चारों की मौत की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. इन दोषियों की मौत की खबर अब कभी भी तिहाड़ जेल से आ सकती है. निर्भया के चारों गुनहगार पिछले 7 वर्षों से जेल में बंद हैं.


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...