BJP विधायक का दबंग पति गिरफ्तार, तहसीलदार को दफ्तर में पीटा था

उत्‍तर प्रदेश के बहराइच में बीजेपी विधायक माधुरी वर्मा के दबंग पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिलीप वर्मा और उनके समर्थकों के खिलाफ शुक्रवार को दलित तहसीलदार के चैम्बर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने सहित तमाम गंभीर धाराओं में दो मामले दर्ज हुए हैं. वर्मा पर ये भी आरोप है कि उन्‍होंने तहसीलदार की पिटाई के बाद कोतवाली में एडीएम और एडिशनल एसपी के सामने सीओ पर जूते से हमला किया था.

दिलीप वर्मा और उनके समर्थकों के खिलाफ शुक्रवार को दलित तहसीलदार के चैम्बर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने सहित तमाम गंभीर धाराओं में दो मामले दर्ज हुए. घटना के विरोध में तहसील कर्मियों ने तहसील गेट पर ताला लगाकर कामकाज बंद कर दिया था.

बता दें कि दिलीप वर्मा बहराइच जिले के नानपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति हैं और पूर्व में समाजवादी पार्टी से महसी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं.

पुलिस के मुताबि‍क, शुक्रवार को नानपारा के तहसीलदार मधुसूदन लाल आर्या ने नानपारा कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया है कि दिलीप वर्मा और उनके 20-25 समर्थकों ने उनके चैम्बर में घुसकर अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं.

तहसीलदार की तहरीर पर वर्मा और उनके 20-25 समर्थकों के विरुद्ध एससी/एसटी कानून सहित अन्य संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज हुआ है. घटना के बाद विधायक ने अपने करीब 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ मिलकर सड़क जाम किया और थाने में पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की.

एसपी ने बताया कि वर्मा और उनके 100 से अधिक समर्थकों के खिलाफ ट्रैफिक बाधित करने समेत पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने का दूसरा मामला भी दर्ज किया गया है.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...