हैडलाइन

पत्नी के साथ वायरल हुआ अश्लील वीडियो, पति के खिलाफ मस्जिदों से हुआ ये ऐलान

पत्नी के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद अब उलेमा ने वीडियो वायरल करने वाले पति के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। फतवे में आरोपी को अपने गुनाह से तौबा करने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर उसके सामाजिक बहिष्कार की बात कही गई है। शुक्रवार को नमाजे जुमा के बाद गांव की मस्जिदों से इस संबंध में ऐलान कर दिया गया। नवाबगंज के एक गांव का युवक जयपुर में कारचोबी करता था। क्योलड़िया क्षेत्र की एक किशोरी भी परिजनों के साथ रहकर वहां कारचोबी करती थी। वहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ तो प्रेमी ने उसे शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। किशोरी के परिजनों को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो वह उसे साथ लेकर घर आ गए। बाद में किशोरी ने उससे शादी की जिद की तो युवक मुकर गया। गांव में हुई पंचायत के बाद उन दोनों का निकाह करा दिया गया। बताया जाता है कि प्रेमी इस शादी से खुश नहीं था और खुद ही उसने पत्नी के साथ आपत्तिजनक क्लिपिंग बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो के वायरल होने के बाद गांव के लोगों ने सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में एसडीएम कुमार धर्मेंद्र को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी। अब इस मामले में उलेमाओं ने फतवा जारी कर दिया है। फतवे में कहा गया है कि आरोपी अपने गुनाह से सार्वजनिक रूप से तौबा करे। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार होगा। 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...