हैडलाइन

पटना में बेखौफ अपराधी, दो एटीएम काट कर 42 लाख रुपए लूटे

राजधानी पटना में अपराधियों ने शहर के 2 एटीएम पर धावा बोल दिया और उसे काट कर 42 लाख रुपए लूट लिए. अपराधियों ने तीसरी एटीएम मशीन को भी काट कर पैसे लूटने की कोशिश की मगर नाकाम रहे. इन तीनों घटनाओं में अपराधियों ने गैस कटर मशीन का इस्तेमाल किया.

एक ही रात में तीन एटीएम पर हमले की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं. पहली घटना राजधानी के बेउर मोड़ इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की है. यहां अपराधियों ने एटीएम मशीन काटकर तकरीबन 34 लाख रुपए लूट लिए. दूसरी घटना सगुना मोड़ इलाके की है जहां केनरा बैंक का एटीएम तोड़कर अपराधियों ने 8 लाख रुपए चुरा लिए. अपराधियों ने गोला रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक को भी निशाना बनाया. हालांकि किसी कारणवश यहां पैसे नहीं लूट सके और भाग गए.

जिस यूनियन बैंक के एटीएम से 34 लाख रुपए लूटे गए, उसी एटीएम सेंटर पर पिछले साल मार्च में हमला कर अपराधियों ने 12 लाख रुपए चुरा लिए थे. इन तीनों घटनाओं की जानकारी जब बैंक के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि एटीएम सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की तस्वीर साफ देखी जा सकती है और उसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन तीनों घटनाओं में एक ही गैंग शामिल था या फिर अलग-अलग गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...