हैडलाइन

'विकी डोनर 2' में काम करने जा रहे हैं आयुष्मान खुराना?

हाल में फिल्म 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' की सफलता से ऐक्टर आयुष्मान खुराना सातवें आसमान पर हैं। इन दोनों ही फिल्मों में आयुष्मान के काम की काफी तारीफ की जा रही है। उनके केवल काम की ही नहीं बल्कि इसलिए भी तारीफ की जा रही है कि उनके फिल्मों का चुनाव बेहद अच्छा है।  वैसे यह बात तो तभी साबित हो गई थी जब आयुष्मान ने अपना बॉलिवुड डेब्यू 'विकी डोनर' जैसी एकदम अलग तरह के सब्जेक्ट वाली फिल्म से किया था। यह फिल्म अभी भी दर्शकों को काफी पसंद आती है। कुछ दिनों पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि इस फिल्म का सीक्वल भी आ सकता है। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। जब इस बारे में आयुष्मान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें 'विकी डोनर' के सीक्वल के बारे में कोई जानकारी नहीं है और अगर यह बनाया जाता है तो वह इसमें जरूर काम करना चाहेंगे। हालांकि आयुष्मान ने यह भी कहा कि अगर फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट पहली फिल्म जितनी अच्छी नहीं हुई तो सब बेकार हो जाएगा। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...