हैडलाइन

शूटिंग के दौरान ऋचा चड्ढा रह गईं हैरान, कोरियोग्राफर ने कहा- 'मैडम, जरा आपकी पैंट...'

ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो हर मुद्दे पर बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती हैं। हाल ही में छिड़ी मी टू मूवमेंट पर तनुश्री दत्ता का ऋचा चड्ढा ने सपोर्ट किया था। यही नहीं वो इस मामले में सबसे पहले बोलने वालीं एक्ट्रेस में से एक हैं। अब एक बार फिर ऋचा ने इस पर अपनी राय रखी है। दरअसल, ऋचा एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में महिलाओं के किरदार, फिल्म मेकर्स का महिलाओं के प्रति नजरिया जैसे तमाम मुद्दों पर बात की। गैंग्स ऑफ वासेपुर और मसान से बॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं ऋचा ने खुद के साथ हुआ ऐसा ही एक वाकया भी शेयर किया। ऋचा ने बताया कि 'शोषण हर जगह होता है। बॉलीवुड समाज का ही हिस्सा है। यह केवल औरतों का मुद्दा नहीं है बल्कि यह सामाजिक समस्या है। इसमें नेताओं का भी बड़ा हाथ होता है। अगर किसी का रेप होता है तो पीड़ित पर ही सवाल उठाए जाते हैं। अगर कोई आवाज भी उठाता है तो उसके साथ अंजाम क्या होता है हम जानते हैं।'  ऋचा ने आगे बताया कि 'एक फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान मैंने हाई वेस्ट पैंट पहन रखी थी। तभी कोरियोग्राफर मेरे पास आता है और कहता है कि मैडम आपकी नाभि नहीं दिख रही है। थोड़ा सा पैंट नीचे कर सकती हैं क्या। मैंने उससे कहा ये हाई वेस्ट पैंट है इसमें नहीं दिखेगा। मैंने एक मार्कर लिया और कहा कि मैं मार्कर से नाभि अपने माथे या गाल पर बना लेती हूं।'  ऋचा ने कहा कि 'ये सारी चीजों को लेकर हम हर रोज लड़ते हैं। किसने सोचा था कि तनुश्री दत्ता इस तरह एक आंदोलन खड़ा कर देंगी।' वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा फिलहाल शकीला की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। शकीला ने 20 साल की उम्र में सॉफ्ट पोर्न फिल्म 'प्लेगर्ल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। चेन्नई में जन्मीं शकीला आज भी साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। 


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...