हरियाणा के मंत्री के सामने महिला ने कबूला ASP पति की हत्या का गुनाह, बताया पूरा घटनाक्रम

हरियाणा  : हरियाणा के अंबाला में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने राज्य  के गृह मंत्री अनिल विज को एक चिट्ठी सौंपकर कबूल किया कि उसने ढाई साल पहले अपने पुलिस अधिकारी पति की हत्या कर दी थी। महिला ने कहा कि वह चाहती है कि अपराध के लिए उसे फांसी हो।  पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उस समय पोस्टमार्टम में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। पत्र के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
अंबाला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक जरवाल ने बताया कि दिवंगत सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) की पत्नी सुनील कुमारी ने सोमवार को गृह मंत्री से उनके आवास पर तब मुलाकात की, जब वह लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। मुलाकात के दौरान महिला ने उन्हें एक पत्र सौंपा। पत्र में सुनील कुमारी ने विस्तार से बताया कि कैसे उसने अपने पति की हत्या की। महिला ने दावा किया कि उसका पति नशेड़ी था। पत्र के मुताबिक, 15 जुलाई 2017 को तत्कालीन एएसपी नशे में अपने घर पहुंचे और अनाप-शनाप बातें करने लगे। गिरने के बाद उन्हें उल्टी होने लगी तो महिला ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इस तरह शायद उनके गले में भोजन का कण फंस गया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
महिला ने कहा कि उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन अब उसे अपराध बोध हो रहा था। विज ने कहा कि महिला ने उन्हें एक चिट्ठी सौंपी और अपराध के लिए फांसी की सजा की मांग की। इसके बाद महेश नगर थाने में आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। एसपी ने बताया कि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और आगे जांच के लिए महिला थाना के हवाले कर दिया गया।


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...