हैडलाइन

पुलिस की बेरहमी का वीडियो वायरल, जमकर की लड़के की पिटाई

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के दमोह से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस वालों ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार किया है. सामने आए वीडियो में पुलिस वाले एक लड़के की हैवानों की तरह पिटाई कर रहे हैं. वायरल वीडियो दमोह पुलिस कोतवाली का है, जहां कुछ वर्दीवाले एक टेंट के नीचे बैठे हैं और दो पुलिस वाले सिविल ड्रेस में एक लड़के को पीट रहे हैं. वायरल वीडियो में एक कम उम्र का लड़का बिना कपड़ों के है और उसे दो लोग लाठी-डंडों से पीट रहे हैं. बाकी के पुलिस वाले इस लड़के की पिटाई का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं लड़के की बेरहमी से पिटाई करने के बाद बिना वर्दी के दोनों पुलिस वाले जोर-जोर से हंस भी रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, तो पुलिस के अधिकारी भी हरकत में आए. वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी जांच के आदेश दिए. दमोह के एसपी ने इस वीडियो को संज्ञान में लिया और इस बात की पुष्टि की है कि बिना वर्दी के पुलिस थाना परिसर में पिटाई करने वाले दोनों शख्स पुलिस आरक्षक हैं और दोनों की शिनाख्त होने के बाद उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है.
एसपी विवेक सिंह के मुताबिक, एसडीओपी तेंदूखेड़ा को इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. एसपी ने इस बात की पुष्टि तो की है कि वीडियो पुलिस कोतवाली का है और पिटाई करने वाले पुलिस वाले ही हैं, लेकिन ये वीडियो कब का है ये अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं ये वीडियो किसने बनाया है, अभी इस बात की भी जांच की जा रही है.


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...