हैडलाइन

कांग्रेस नेता को बनाया निशाना, जिम जाते वक्त गोली मारकर हत्या

बिहार : बिहार में अपराधी बेखौफ हैं. विरोधी पार्टियां कानून को लेकर नीतीश सरकार को घेर रही हैं, वहीं अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. शनिवार की तड़के सुबह बेखौफ अपराधियों ने कांग्रेस के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात हाजीपुर की है. अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही कांग्रेस के नेता एक तरफ जहां पार्टी की ओर से आयोजित 'संविधान बचाओ- देश बचाओ' रैली की तैयारियों में जुटे थे, वहीं एक नेता की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया. हाजीपुर में कांग्रेस के कद्दावर नेता और युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव को बदमाशों ने गोली मार दी.
राकेश को गोली उस वक्त मारी गई, जब वह अपने घर मीनापुर से जिम जाने के लिए निकले थे. घटना नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड पर हुई. राकेश को बाइक सवार बदमाशों ने बिल्कुल करीब से गोली मार दी. बताया जाता है कि राकेश को चार गोलियां लगी हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार होने में सफल रहे. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने दुकानें बंद करा दीं. चौराहों पर सड़क जाम करने के साथ ही लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता को गोली मारे जाने की खबर पर पुलिस अधीक्षक सदर अस्पताल पहुंचे. एसपी को देख लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और लोगों ने पुलिस के वाहन पर पथराव भी किया.


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...