हैडलाइन

बच्चियों से करता था अश्लील हरकत, महिलाओं ने सिखाया सबक, कपड़े उतरवा बीच बाजार पीटा

मुझे माफ कर दो, गिरगिड़ाया। पैर भी पकड़े पर काली का रूप धारण कर चुकी महिलाओं ने आरोपी को नहीं बक्शा। पहले उसकी पेंट उतरवाई फिर अंतवस्र उतरवाकर उसे जैन बाजार में बीचोंबीच पीटा। एक महिला ने उसे बाल पकड़ लिए दूसरे ने लात तो तीसरी ने एक के बाद एक थप्पड़ बरसा दिए। हो भी ऐसा क्यों न आखिर तीन मासूमों के साथ इतनी अश्लील हरकत करते हुए आरोपी ने जरा भी नहीं सोचा था। एक-दो दिन से नहीं बल्कि जिस दिन से स्कूल सर्दियों की छुट्टियों के बाद खुले थे आरोपी उसी दिन से मासूमों के साथ अश्लील हरकते कर रहा था। इतना ही नहीं मासूम स्कूल से छुट्टी के बाद जब ट्यूशन जाती तब भी उनका पीछा करता और उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करता था। 

दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बहादुर बच्ची ने अपने पिता से पूरे घटनाक्रम के बारे में बात की। बच्ची ने बताया कि पापा जब वह स्कूल जाती है तो एक लड़का अपनी पेंट उतारकर उनके साथ गंदगी हरकतें करता है। जैसे ही बच्चियों की ताई को इस बारे में पता चला तो वह सोमवार सुबह बच्चियों के पीछे-पीछे चल दी। आरोपी जैन बाजार प्याऊ के साथ सीढ़ियों पर बैठा था। बच्चियां जैसे ही वहां पहुंची तो आरोपी ने अपनी पेंट खोल दी। जैसे ही उसने पेंट खोली तो उनकी ताई ने उसे पकड़ लिया।

बच्चियों के साथ जिस अंदाज में आरोपी छेड़छाड़ करता था उसकी अंदाज में उसकी पिटाई करवाई गई। पहले उसकी पेंट पूरी तरह से उतरवाई गई। इस पर जब वह आना-कानी करने लगा तो महिलाएं बोली अब क्यों नहीं उतारता पेंट। उतार। हम देखते हैं क्या दिखाना चाहता है तू। इसके बाद जितनी भड़ास हो सकती थी उसे पीटकर महिलाओं ने उतारी। महिलाओं ने आरोपी को पिटते हुए कहा कि तेरे जैसे के कारण ही एक बेटी निर्भया हुई थी। तेरे जैसों ने ही महिला डॉक्टर को जिंदा जला दिया। इसके किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगी। 



Most Popular News of this Week