हैडलाइन

पत्नी ने प्रेमी के जरिए पति को मौत के घाट उतरवाया, मगर ऐसे खुल गया राज

दिल्ली : दिल्ली के शालीमारबाग में हत्या का एक हैरान करने  वाला मामला सामने आया है। दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। फिर प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस जांच में मामला खुल गया और शालीमार बाग पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 21 साल का सत्यनारायण अपनी पत्नी, दो बच्चों और भाई मनोज के साथ पीतमपुरा गांव में रहता था। सत्यनारायण हैदरपुर गांव स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम में काम करता था। वह 3 जनवरी को काम पर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। 4 जनवरी को मनोज ने भाई की गुमशुदगी शालीमार बाग थाने में दर्ज कराई। 4 जनवरी को मिला था शव : इसी बीच 4 जनवरी को शाहबाद डेयरी से पुलिस को एक युवक का शव मिला, जिसकी शिनाख्त सत्यनारायण के तौर पर हुई। प्राथमिक जांच में युवक की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई। डीसीपी विजयंता आर्या ने बताया कि पुलिस ने परिजनों और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। 

नंबर से खुला राज : पता चला कि सत्यनारायण की पत्नी की बात एक नंबर पर अक्सर होती थी। इसी आधार पर पुलिस ने सत्यनारायण की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने प्रेमी अजय के साथ हत्या की साजिश रची। फिर पुलिस ने अजय और उसकी निशानदेही पर सुरेश तथा सोनू को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी महिला शादी के बाद डेढ़ साल तक अजय के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही थी। बाद में वह अपने पति के पास लौट आई, लेकिन अजय के साथ उसका संबंध बना रहा। अजय ने सुरेश और सोनू के साथ मिलकर 3 जनवरी को शाहाबाद डेयरी इलाके में सत्यनारायण की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था।



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...