हैडलाइन

मुफ्त बिरयानी और कॉफी न मिलने पर रेस्तरां के मैनेजर और कर्मियों से मारपीट

नोएडा : नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर-18 में स्थित एक कॉफी हाउस के कर्मचारियों के साथ चार युवकों ने कथित तौर पर मारपीट कर लूटने का प्रयास किया। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर-18 स्थित कॉफी 18 नामक रेस्तरां पर सोमवार रात को सौरव उर्फ गोली, मोंटी सहित चार युवक पहुंचे। इन लोगों ने रेस्तरां मैनेजर रोहित सक्सैना तथा वहां के कर्मचारियों से मुफ्त में बिरयानी और कॉफी मांगी। मना करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। चौहान ने बताया कि घटना में राजेश नामक कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने रेस्तरां के कैश काउंटर को तोड़कर पैसे लूटने का भी प्रयास किया। यह वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

पहेलगाम हल्ल्यात पर्यटकांना...

धर्म, भाषा आणि पंथाच्या पलीकडे जाऊन मानवतेसाठी स्वतःचा जीव अर्पण करणारा...