हैडलाइन

जौनपुर : ट्रक की चपेट में आए किशोर की मौके पर मौत, रोड पर शव रख गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जौनपुर : जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव के पास रविवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव के पास लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की दोपहर 2 बजे नेवढिया थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी सुमित सिंह(17) पुत्र प्रवेश सिंह बाइक से मड़ियाहूं जा रहा था। वह जैसे ही सेउर गांव के पास पहुंचा पीछे से मिर्जापुर से जौनपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों व परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से रोक कर चक्का जाम कर दिया। दो घंटे तक चक्का जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लगभग 5 किलोमीटर तक लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुदर्शन राम ने अधिक से अधिक सरकार से आर्थिक मदद दिलाने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। मौके पर सर्किल के सभी थानों की फोर्स पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...