हैडलाइन

दाऊद के दरवाजे पर ठांय-ठांय! कराची हमले से डॉन का ठिकाना फिर चर्चा में

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में स्थित चीनी काउंसलेट के पास आतंकी हमला हुआ है. शुक्रवार सुबह यहां तीन से चार आतंकी हथियारों के साथ घुस आए और गोलीबारी शुरू कर दी.
भारत के लिए इस खबर की अहमयित इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि जिस चीनी काउंसलेट के पास ये हमला हुआ है उससे ही चंद कदम की दूरी पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का घर है.
भारत का दुश्मन नंबर वन माना जाने वाला दाऊद इब्राहिम 1993 ब्लास्ट के बाद से ही मोस्ट वांटेड रहा है. दाऊद का घर क्लिफ्टन इलाके में बताया जाता है और उसके घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर चीनी काउंसलेट है.
चीनी काउंसलेट कराची के क्लिफ्टन इलाके में ब्लॉक 4 के प्लॉट नंबर 20 पर स्थित है. वहीं भारत के पास दाऊद का फिलहाल जो पता मौजूद है वह इसी के पास है.
दाऊद इब्राहिम का पता है, ''डी 13, ब्लॉक-4, कराची डेवलपमेंट अथॉरिटी, स्कीम-5, क्लिफ्टन कराची''. जो कि चीनी काउंसलेट से कुछ ही मीटर की दूरी पर है. आपको बता दें कि दाऊद इब्राहिम के कराची में ही कई ठिकाने हैं, क्लिफ्टन इलाके में ही इस ठिकाने के अलावा दाऊद के दो और ठिकाने हैं. हालांकि, पाकिस्तान इस बात से इनकार करता रहा है कि दाऊद कराची में ही रहा है. 
सुबह-सुबह हुआ हमला
आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची में मौजूद चीनी काउंसलेट के बाहर शुक्रवार सुबह आतंकी हमला (Karachi Attack) हुआ. यहां कुछ हमलावरों ने बम धमाका किया और फायरिंग की.
इस मुठभेड़ में पाकिस्तान पुलिस के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि 3 हमलावरों को भी मार गिराया गया है. मारे गए आतंकी के पास से सुसाइड जैकेट और हथियार बरामद हुए हैं. पाकिस्तान के समय अनुसार ये हमला शुक्रवार सुबह 9.30 बजे हुआ. 


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

INS SUNAYNA ARRIVES AT JAKARTA UNDER INDIAN NAVY’S IOS SAGAR INITIATIVE,...

Indian Navy’s INS Sunayna, an Offshore Patrol Vessel deployed under the IOS SAGAR initiative, arrived at *Jakarta, Indonesia on 21 Apr 2026* , marking *the third port call of its operational...