हैडलाइन

अमरूद खरीदने को लेकर हुआ था विवाद, किशोर की पीट-पीटकर हत्या

लखीमपुर : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल के तीन नाबालिग छात्रों ने अपने एक सहपाठी को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. सारा विवाद अमरूद खरीदने को लेकर हुआ था. इसके बाद उस छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक किशोर कक्षा 6 का छात्र था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यह वारदात लखीमपुर जिले के अमीरनगर गांव की है. पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान कक्षा 6 के फरमान कुरैशी के रूप में की गई है. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते शनिवार को स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद फरमान अमरूद खरीद रहा था. इसी बात को लेकर उसका अपने तीन दोस्तों से झगड़ा हुआ था. आरोप है कि तीनों लड़कों ने फरमान से उनके लिए भी अमरूद खरीदने के लिए कहा था, लेकिन फरमान ने इनकार कर दिया. इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए. सोमवार को जब फरमान कुरैशी अपने चचेरे भाई तौहीद के साथ स्कूल पहुंचा. उसके तीनों दोस्त उसका इंतजार कर रहे थे. जैसे हो वो स्कूल में दाखिल हुआ तो उन तीनों ने उस पर हमला बोल दिया और बेरहमी से उसकी पिटाई की. हंगामा होते देख स्कूल के एक कर्मचारी ने तीनों हमलावर छात्रों को धरदबोचा. स्कूल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. तीनों आरोपियों की उम्र 15 साल बताई जा रही है. इस दौरान फरमान वहीं गिर पड़ा. जिसके कुछ देर बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बुधप्रिया सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए एजेंसी को बताया कि "पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कदम उठाए हैं, जबकि हमने यह पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है कि क्या किसी स्कूल शिक्षक की ओर से कोई लापरवाही की गई है."उधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरमान के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृतक फरमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आरोपियों के नाबालिग होने की वजह से अब यह मामला जुवेनाइल कोर्ट में जाएगा


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...