हैडलाइन

JNU छात्र शरजील इमाम गिरफ्तार, रिमांड के लिए लाया जाएगा अलीगढ़

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के स्कॉलर शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार के जहानाबाद से शरजील को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया. इससे पहले सोमवार रात को उसके भाई और दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया था. शरजील को दिल्ली, बिहार, असम, अरुणाचल, मणिपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस तलाश रही थी. उसके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज है. अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा, शरजील इमाम को रिमांड के लिए अलीगढ़ लाया जाएगा.
जेएनयू का पीएचडी छात्र शरजील इमाम तब चर्चा आया जब उसका एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. इस वीडियो को लेकर शरजील इमाम पर 6 राज्यों की पुलिस ने केस दर्ज किया था. दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों की पुलिस सरगर्मी से शरजील इमाम की तलाश कर रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक शरजील की गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस ने आज सुबह उसके छोटे भाई मुजम्मिल और शरजिल के दोस्त को हिरासत में लिया था. शरजील के भाई से पूछताछ से मिली लीड के आधार पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. इसके बाद शरजील इमाम की गिरफ्तारी की गई. जहानाबाद के एसपी ने शरजील इमाम की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.  
शरजील को गिरफ्तार करने के बाद फिलहाल पूछताछ के लिए उसे एक सफेद इनोवा कार में काको थाना ले जाया गया है. इस वक्त काको थाना में एसपी मनीष भी पहुंच गए हैं और पूछताछ कर रहे हैं. बता दें कि शरजील ने एक वीडियो में असम को भारत से काट कर अलग करने का बयान दिया था. दूसरे वीडियो में शरजील ने CAA के खिलाफ मुसलमानों से देशभर में चक्का जाम करने की अपील की थी. बिहार का जहानाबाद जिला शरजील इमाम का मूल निवास है. शरजील के माता-पिता और भाई जहानाबाद के काको में रहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चार दिनों से शरजील इमाम जहानाबाद के आस-पास ही छिप रहा था. दिल्ली और बिहार पुलिस ने शरजील को काको से ही गिरफ्तार किया है.
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो तीन दिन से पुलिस जहानाबाद के अलग अलग लोकेशन पर छापा मार रही थी. लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली. आखिरकार शरजील के छोटे भाई और उसके दोस्त को हिरासत में लेने के बाद पुलिस शरजील को गिरफ्तार करने में सफल हो सकती. शरजील की गिरफ्तारी के बाद काको थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जहानाबाद के एसपी मनीष शरजील इमाम से पूछताछ कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस कुछ कागजी कार्रवाई करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक जहानाबाद पुलिस आज ही शरजील को एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी, इसके बाद शरजील को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाया जाएगा.


Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...