शादी के बाद दूल्हा पहुंचा थाने, दुल्हन के खिलाफ दर्ज कराई FIR

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में शादी के दौरान दुल्हन बदलने का बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दूल्हे और उसका परिवार पुलिस में जाकर शिकायत दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला भिंड जिले के गोहद क्षेत्र का है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, गोहद विकासखंड क्षेत्र में 16 जनवरी को एक विवाह हुआ है। इस विवाह के बाद दूल्हे के परिजनों ने आरोप लगाया कि जो लड़की विवाह के पहले दिखाई गई थी, उसके साथ विवाह नहीं हुआ है। विवाह के दौरान जब इस बात को उठाया गया, तो दुल्हन के परिजनों ने कहा कि मेकअप के कारण दुल्हन का चेहरा बदला हुआ दिखायी दे रहा है। 

सूत्रों ने कहा कि गोहद थाना पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर दुल्हन के पिता, सहयोगियों सहित उस युवती को आरोपी बनाया है, जिसे विवाह के पूर्व पसंद किया गया था, लेकिन उसके साथ विवाह नहीं हुआ। अटेर के बडपुरा-बडपुरी गांव निवासी युवक के साथ यह घटना हुई। लड़की पसंद करने के बाद उसके साथ टीके की रस्म हुयी, लेकिन 16 जनवरी को जब विवाह हुआ, तो लड़की बदल दी गयी। जिस लड़की के साथ विवाह हुआ, वह कोलकाता निवासी बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। 



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...