अमेरिकी दूतावास परिसर में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली : अमेरिकी दूतावास में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व कुकर्म का मामला सामने आया है। अमेरिकी दूतावास में ही रहने वाले युवक ने बच्ची को अपने क्वार्टर में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो की धारा 4 व 6 में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के बाद बच्ची को पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे एम्स में भर्ती कराया। एम्स में बच्ची को कई घंटे रखा गया था। इस घटना के बाद बच्ची सदमे में है। एक ही कंपाउंड में रहने के कारण पीड़ित बच्ची आरोपी को चाचू कहकर बुलाती थी।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ अमेरिकी दूतावास परिसर में रहती है। बच्ची के पिता दूतावास में काम करते हैं, इस कारण उन्हें दूतावास में क्वार्टर मिला हुआ है। आरोपी विक्की (25) के माता-पिता भी अमेरिकी दूतावास में काम करते हैं। इस कारण उन्हें भी दूतावास में क्वार्टर मिला हुआ है। एक फरवरी को विक्की घर पर अकेला था। उसके पिता राजकुमार दूतावास में काम करने गए हुए थे, जबकि मां गाजियाबाद स्थित अपने घर गई थी। पीड़ित बच्ची दूतावास में एक फरवरी की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। उसके माता-पिता घर के अंदर थे। तभी आरोपी विक्की बच्ची को अपने क्वार्टर में ले गया।
आरोपी ने यहां बच्ची से पहले दुष्कर्म किया और फिर कुकर्म किया। लहूलुहान अवस्था में बच्ची घर पहुंची तो माता-पिता को सारी बात बताई। माता-पिता उसे शांति निकेतन स्थित डा. यादव क्लीनिक ले गए। उसके बाद बच्ची को वहां से एम्स भेजा गया। बच्ची को एम्स में पांच से छह घंटे रखा गया। पीड़ित बच्ची की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसी समय एम्स से भी रिपोर्ट चाणक्यपुरी थाने पहुंच गई। चाणक्यपुरी पुलिस ने मामला दर्जकर सोमवार को विक्की को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी विक्की ड्राइवर की नौकरी करता था।  


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...