हैडलाइन

हरिद्वार : पति ने दोस्त संग मिलकर पत्नी से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी

हरिद्वार : हरिद्वार में श्रवणनाथ नगर क्षेत्र की एक धर्मशाला में पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से दुष्कर्म किया। पहले अश्लील वीडियो बनाई फिर वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने धमकी दी। पीड़िता ने अपने पति एवं उसके दोस्त के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का अपने पति से तलाक का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। महिला ने बताया कि 19 जनवरी को उसके पति के दोस्त निवासी लोधा अलीगढ़ यूपी ने उससे संपर्क साधा। उसने विश्वास दिलाया कि उसका पति तलाक का मुकदमा वापस ले लेगा। इसलिए वह उन दोनों के बीच सुलह करा देगा। पति के दोस्त के बुलाने पर वह श्रवणनाथ नगर की एक धर्मशाला में चली गई। आरोप है कि वहां उसका पति एवं दोस्त मिलकर उसकी फोटो खींचने लग गए। विरोध करने पर उसके पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बनाई। फिर धमकी दी कि यदि वह उनका मकान नहीं छोड़ती और तलाक नहीं लेती है तो वह वीडियो वायरल कर देंगे। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी हीरो कंपनी में कार्यरत है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...