हैडलाइन

उजबेकिस्तान और थाइलैंड से आती थीं लड़कियां, डायरी से खुलेगा सफेदपोशों के राज

वाराणसी : वाराणसी में अकथा की संजय नगर कॉलोनी में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद परत दर परत खुलने लगी है। इस रैकेट में उजबेकिस्तान, थाईलैंड सहित अन्य देशों से लड़कियां आती थीं। पुलिस को मौके से उजबेकिस्तान की लड़की का पासपोर्ट मिला है। थाईलैंड की लड़कियों का लिंक पुलिस खंगाल रही है।  पुलिस के अनुसार हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट मकान मालिक संजय सिंह उर्फ पप्पू खुद ही संचालित करता था। वह डेटिंग एप के माध्यम से पिछले एक साल से  गोरखधंधा चला रहा था। इससे पहले वह इसी इलाके के एक अन्य मकान में भी रैकेट चला रहा था, लेकिन लोगों ने जब विरोध किया तो वहां बंद कर दिया। इसके बाद यह धंधा संजय नगर में शुरू हुआ। यहां पर असम, बंगाल, मुंबई, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों की लड़कियां भी आती थी। 

पुलिस सूत्र बताते हैं कि ग्राहकों से 3000 से 5000 रुपए लिये जाते थे। सेक्स रैकेट में शामिल लड़कियों को 1500 से 2500 रुपए मिलते थे। संजय ने विदेश में भी अपना लिंक बना लिया था। सेक्स रैकेट से संजय ने करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है। पुलिस ने मकान सील कर दिया है। संजय सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार लड़कों (संजय और तीन ग्राहक) और चार लड़कियों को जेल भेज दिया है। 

पहाड़िया चौकी से महज एक किलोमीटर दूर यह सेक्स रैकेट संचालित था, लेकिन चौकी प्रभारी और बीट प्रभारी को जानकारी नहीं थी। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि वे पिछले 15 दिन से पुलिस को इसकी सूचना दे रहे थे, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। रविवार को भी लोगों ने जब चारों तरफ से घर को घेरकर फोन किया तो ढाई घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी संजय सिंह के पास से एक पॉकेट डायरी बरामद की है। इसमें उन ग्राहकों के नाम हैं जो यहां आते-जाते थे। पुलिस सूत्रों का मानना है कि डायरी में सफेदपोशों के नाम भी हैं। वहीं आस-पास के लोगों का भी कहना है कि संजय सिंह के मकान में लग्जरी गाड़ियां भी आती थी। आरोपी के मकान में करीब 15 कमरे हैं। वह हर रोज 15-20 लोगों को बुलाता था। ऐसे में वह रोज औसतन करीब 50 हजार रुपये का धंधा कर रहा था।

संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह निवासी धौरहरा चौबेपुर (46) संजय नगर कॉलोनी वाले मकान में पत्नी व एक बेटी (11) व एक बेटा (नौ) के साथ रहता है। मां मीरा सिंह की मृत्यु के बाद मां के नाम से तीन मंजिला मकान बनवाया था। संजय सिंह ब्याज पर रुपए बांटता था। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल भी है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जब भी लोगों से विवाद होता था वह हथियार लहराने लगता था।  

पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो करीब एक लाख रुपए, एक अमेरिकन डॉलर, अलग-अलग देशों के 25 सिक्के, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 46 कारतूस, सैकड़ों कंडोम, उत्तेजक दवाएं,आपत्तिजनक फोटो, देश व अन्य शहर के दर्जन भर से अधिक लोगों के आधार, मतदाता पहचान पत्र आदि बरामद हुए हैं। पुलिस ने आनन्द सिंह निवासी गौतम विहार कालोनी अर्दली बाजार, मोक्षदा, शहदुल्ला, रफा खान निवासी महाराष्ट्र, जलपाईगुड़ी निवासी माया देवी, कर्ण कुमार निवासी सोना तालाब को गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में लड़कियों ने पुलिस को बताया कि संजय सिंह उन्हे मोटी रकम देता था। इस कारण वे यहां आती थीं। वहीं पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो संजय सिंह फूट-फूट कर रोने लगा। उसने कहा कि रुपए के लालच में सानिया नाम की महिला के साथ यह गोरखधंधा चलाता था। इस मामले में मृत लड़की की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी काजल के रूप में हुई है। उसका मोबाइल लॉक है। इस कारण परिवार से अभी पुलिस संपर्क नहीं कर पाई है। उसका शव मर्चरी में रखा गया है। 



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...