हैडलाइन

बीजेपी विधायक और उनके परिजनों पर महिला का आरोप, होटल में बुलाकर किया रेप

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही से बीजेपी के विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. वाराणसी की रहने वाली एक विधवा महिला ने विधायक और उनके परिवार के 6 लोगों पर रेप का आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक, 2017 में चुनाव के दौरान भदोही के एक होटल में उसके साथ रेप किया गया. मामले में महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है, जिसे भदोही के एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंप दी है.

महिला वाराणसी की रहने वाली है. महिला सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपना शिकायत पत्र दिया जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. महिला के मुताबिक, वह 2014 में ट्रेन से मुंबई जा रही थी. ट्रेन में उसकी मुलाकात विधायक के भतीजे संदीप तिवारी से हुई. ट्रेन के सफर में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों ने एक दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दिए. महिला के मुताबिक, उसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी और एक दिन विधायक के भतीजे ने उसे शादी का आग्रह किया. उसके बाद विधायक के भतीजे ने शादी का झांसा देकर कई साल तक महिला का शारीरिक शोषण किया. विधानसभा चुनाव के दौरान 2017 में विधायक का भतीजा मुंबई से भदोही आया था. महिला का आरोप है कि विधायक के भतीजे ने उसे भदोही बुलाकर शहर के एक होटल में करीब एक महीने तक रखा.

महिला का आरोप है कि चुनाव के दौरान विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने होटल में आकर उसके साथ सबसे पहले रेप किया था. उसके बाद उनके परिवार के कई लोगों ने अलग-अलग दिनों में आकर रेप किया. महिला ने जब यह बात अपने प्रेमी यानी विधायक के भतीजे को बताई, तो उसने चुप रहने को कहा, उनके कहा कि ये मेरे परिवार की बात है. तुम चुप रहो मैं तुमसे शादी करूंगा. महिला ने बताया, बीते रविवार को उसने विधायक के भतीजे से शादी करने की जिद की तो विधायक के भतीजे ने उसे जान से मारने की धमकी देकर शादी से इंकार कर दिया. महिला ने इस बाबत भदोही पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी को अपना शिकायत पत्र दिया, जिस पर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच सौंप दी है.

एसपी ने बताया, इस मामले की जांच उच्चाधिकारी द्वारा कराई जा रही है. जांच के बाद जो तथ्य आएंगे उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में कई घटनास्थलों का जिक्र है, साथ ही भदोही के एक होटल का भी जिक्र है, जहां पर पुलिस जाकर जांच पड़ताल करेगी. वहीं, इस मामले पर विधायक से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर बात की गई, तो उन्होंने इस मामले को राजनीतिक साजिश बताया.



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...