शराबी बेटे ने दृष्टिहीन पिता को सब्बल से पीटकर मार डाला

हमीरपुर : हमीरपुर जिले के राठ में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में मजदूरी चुकता करने के लिए दृष्टिहीन पिता द्वारा रुपये न देने पर आक्रोशित पुत्र ने पिता को लोहे की सब्बल से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मझगवां थानाक्षेत्र के गड़हर गांव निवासी बदलू पुत्र कंधीलाल कुशवाहा ने बताया कि उसके छोटे भाई शिवनारायण कुशवाहा की पत्नी रानी के नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। मंगलवार देर शाम आवास की छत पड़ी थी।

बताया कि मजदूरों के जाने के बाद उसका छोटा भाई शिवनारायण शराब के नशे में पिता कंधीलाल (80) से मजदूरों को भुगतान के लिए रुपये मांगने लगा। जब पिता कंधीलाल ने रुपये न होने की बात कही तो वह भड़क उठा। आरोप है कि शिवनारायण ने वहीं पास में रखे लोहे की सब्बल से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बचाने पहुंची मां शिवरानी से भी मारपीट की। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया कि मृतक जन्म से दृष्टिहीन था। उसके नाम 12 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर पुत्रों के सहयोग से खेती करा परिवार का भरण पोषण करता था। मझगवां थानाध्यक्ष रामजीत सिंह गौड़ ने बताया कि बडे़ पुत्र बदलू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी शिवनारायण की पत्नी रानी के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि आई थी। शिवनारायण पिता पर उक्त धनराशि के 10 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों में पहले भी विवाद हो चुका है। मंगलवार की रात भी 10 हजार रुपये चोरी कर लेने की बात कहते हुए पिता से विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। बडे़ पुत्र बदलू ने बताया कि शाम को खाना खाकर वह फसल रखवाली करने खेत चला गया। घर में मां पिता और भाई था। तभी रात करीब आठ बजे शराब के नशे में शिवनारायण पर हत्या का जुनून इस कदर हावी था कि उसने निर्ममता की सारी हदें पार कर दीं। लोहे की भारी सब्बल से वृद्ध पिता पर लगातार वार करता गया। बताया कि सब्बल से पिता के हाथ पैर आदि तोड़ डाले। वृद्ध पिता रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। बचाने पहुंची मां शिवरानी पर भी हमला किया। जिसने घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...