शादीशुदा प्रेमिका की पत्थर से कुचलकर हत्या, घाटी में फेंका शव

चित्रकूट: चित्रकूट जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव स्थित घर से शादीशुदा प्रेमिका को ले जाकर शादीशुदा प्रेमी ने पत्थर से कूंचकूच कर हत्या कर दी। रिश्ते में मृतका हत्यारे की चचेरी बहन लगती थी। सनसनीखेज वारदात के बाद शक होने पर पुलिस की गिरफ्त में आए हत्यारोपी प्रेमी ने सबके सामने हत्या कर शव देवांगना घाटी में फेंकने की बात स्वीकार भी कर ली।

जानकारी होते ही पुलिस ने आठ दिन बाद मंगलवार की देर रात को शव व हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित पत्थर को बरामद कर लिया है। शहर के एसडीएम कालोनी निवासी कैलाश त्रिपाठी (मूल निवासी तुर्रा जिला बांदा) का विवाह 28 नवंबर 2019 को बांदा जिले के महुटा निवासी रश्मी त्रिपाठी से हुआ है।कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि कैलाश का इसके पूर्व अपनी बुआ की लड़की सरिता गौतम उर्फ  हीरू से प्रेम संबंध था। आपस में रिश्तेदारी होने से दोनों के परिवार इस रिश्ते को तैयार नहीं थे। जिससे सरिता का विवाह परिजनों ने 2016 में खोह निवासी योगेंद्र उर्फ कल्लू गौतम से कर दिया था। इसके बाद भी दोनों के संबंध बने रहे।

इधर कैलाश का विवाह रश्मी से होने के बाद से वह किसी तरह सरिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगा। इसी योजना में उसने 4 फरवरी को एसडीएम कालोनी वाले आवास से अपनी भाभी ममता को प्रयागराज संगम स्नान करने की बात कहकर पत्नी रश्मी को लेकर चला गया। इसी बीच कैलाश ने रास्ते में खोह गांव जाकर सरिता गौतम को भी उसके घर से फोन कर संगम नहाने की बात कहकर लिवा लिया। सरिता के घर से जाने की बात उसके परिजन जान नहीं पाए थे। 

इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कैलाश ने रास्ते में सरिता को कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया और अज्ञात वाहन से रातोरात उसे देवांगना पहाड़ की ओर ले गया। वहीं पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। उसके सिर व चेहरे पर वार कर पहचान छिपाने का भी प्रयास किया। इसके बाद वह अपनी पत्नी रश्मी के साथ प्रयागराज गया। दोनों के मोबाइल स्वीच आफ होने पर कैलाश के परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदा की जानकारी दी।

उधर सरिता के पति व पिता ने भी कोतवाली में कैलाश त्रिपाठी पर सरिता को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार पकड़े गए हत्यारोपी कैलाश ने कोतवाली में बताया कि उसने सरिता की हत्या की है और शव छिपाने के उद्देश्य से देवांगना घाटी में फेंक दिया था। इसके पीछे कारण बताया कि शादी के बाद भी सरिता उसके साथ लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाती थी और यह भी धमकी देती थी कि उसके पास न आया तो उसका राज सबके सामने खोल देगी। 

मंगलवार की देर रात को शव बरामद होने पर मृतका के पति योगेंद्र व तुर्रा निवासी उसके पिता ने आकर शव की शिनाख्त की। यह भी आरोप लगाया कि उसकी हत्या के पीछे कैलाश त्रिपाठी के पूरे परिवार का हाथ है। उसके सभी भाई व भाभी ने मिलकर यह साजिश रची है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुष्कर्म की आशंका के सवाल पर कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। शव अर्द्धनगभन अवस्था में मिला है। कई दिन पुराना शव होने से कुछ साक्ष्य मिट गए हैं।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...