हैडलाइन

कोलकाता : पत्नी लंच बॉक्स देने गई थी बेटे के स्कूल, पति आया और पहले लहूलुहान किया फिर तेजाब फेंका

कोलकाता : कोलकाता में एक शख्स ने अपनी पत्नी के विवाहेत्तर संबंध रखने के शक में उसे स्क्रू ड्राइवर भोंक दिया और फिर उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ने महिला पर तेजाब फेंकने से पहले स्क्रू ड्राइवर से भी हमला किया था। महिला दक्षिणी कोलकाता में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। महिला के गर्दन और हाथ झुलस गए हैं। कसबा पुलिस स्टेशन के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने नाम जाहिर न होने देने की शर्त पर कहा, 'महिला अपने बेटे को लंच बॉक्स देने उसके स्कूल गई थी। उस वक्त करीब 11.30 बज रहे थे। उस वक्त स्कूल में अन्य बच्चों के माता-पिता भी मौजूद थे। तभी आरोपी पति आया और उसने स्क्रू ड्राइवर से पत्नी के माथे पर पीछे से हमला कर दिया। जब महिला ने विरोध करने और बचने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। 

यह घटना एक प्राइवेट स्कूल के बाहर हुई, जहां अन्य बच्चे और उनके माता-पिता मौजूद थे। आरोपी का नाम जयंता दास है जो घटना के वक्त राहगीरों और दुकानदारों पर भी भारी पड़ गया। हालांकि, उसे घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय उसका पांच साल का बेटा मौजूद था। अधिकारी ने कहा, 'हमने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि दंपति में वैवाहिक कलह थी। आरोपी पत्नी पर शक करता था और इस मुद्दे पर अक्सर झगड़ा करता था। घटना की आगे की जांच जारी है।' पुलिस के अनुसार, महिला ने कहा कि आरोपी दास उस पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए शक करता है। पुलिस ने कहा कि तेजाब इंजुरी बहुत ज्यादा नहीं है, बल्कि स्क्रू ड्राइवर से हुए हमले में ज्यादा घायल हो गई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...