हैडलाइन

अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मारी गोली, हत्या करने के बाद पहुंचा थाना

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी (अहमद नगर) निवासी साजिद गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर पहुंचा। उस वक्त उसकी पत्नी दिलशाद (42 वर्ष) पड़ोसी नईमुद्दीन के घर उसकी बीमार मां को देखने गई थी। पत्नी के घर पर न मिलने पर साजिद तमंचा लेकर पड़ोसी को घर पहुंच गया। वहां पत्नी को देखते ही उसने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या से शहर में सनसनी फैल गई। साजिद को काफी दिनों से अपनी पत्नी पर शक था, इसे लेकर अक्सर दोनों में विवाद रहता था। पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर तमंचे समेत सरेंडर कर दिया। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चांदपुर प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने कहा कि अवैध संबंधों के शक में साजिद ने अपनी पत्नी की हत्या की है। जिसे तमंचे सिहत गिरफ्तार कर लिया गया है।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...