हैडलाइन

कन्नौज : आठ लाख की फिरौती न मिलने पर दोस्तों ने ही कर दी युवक की हत्या, सात हिरासत में

कन्नौज : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आठ लाख की फिरौती न मिलने पर दोस्तों ने ही छात्र की हत्या कर दी। शव जिले के गुरसहायगंज कोतवाली के तेरारब्बू गांव के निकट जंगल में फेंक दिया। गुरुवार को पुलिस ने उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने सात युवकों को हिरासत में लिया है। छात्र अभिषेक तिर्वा कस्बे के अन्नपूर्णानगर मोहल्ले का रहने वाला था। गोपाल वर्मा का बेटा अभिषेक महेन्द्र नीलम इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। उसने किसी काम के लिए पिता से कुछ पैसे मांगे थे, मना करने पर वह नाराज होकर घर से निकल गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

पांच फरवरी को पिता गोपाल ने कोतवाली में उसके गायब होने की सूचना दर्ज कराई। गोपाल वर्मा के मुताबिक इसके बाद एक अनजान मोबाइल नम्बर से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने अभिषेक के बदले आठ लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती की रकम न देने पर अभिषेक की हत्या करने की धमकी दी। तीन दिनों तक लगातार अलग-अलग नम्बरों से उसके पास फिरौती के लिए फोन आते रहे।

उन्होंने तिर्वा कोतवाल टीपी वर्मा से सम्पर्क किया। इस पर पुलिस ने मोबाइल नम्बरों को सर्विलांस पर लगवा दिया। खुलासे के लिए एसपी ने तिर्वा पुलिस की मदद के लिए एसओजी को भी लगाया। पुलिस ने शक के आधार पर अभिषेक के सात दोस्तों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अभिषेक की हत्या कर शक फेंकने की जानकारी दी। युवकों से मिली जानकारी पर पुलिस ने जंगल से अभिषेक का शव बरामद किया।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...