महाराष्ट्र : गोवा पुलिस ने 28 वर्षीय एक महिला से बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में ओडिशा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला भी ओडिशा की ही रहने वाली थी। 10 फरवरी को महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पणजी के निकट पोरवोरिम में वनक्षेत्र में मिला था। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 13 फरवरी को 16 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया था जिसने पुलिस को बताया कि उसने और एक व्यक्ति ने महिला से बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रूपेंद्र पटनायक को सोमवार को ओडिशा के कालाहांडी से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है।