हैडलाइन

BJP भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर रह सकती है : सर्वे

अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं, तो भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर रह सकती है। हाल ही में लॉन्च हुए 'नेता ऐप' की ओर से किए गए एक सर्वे के अनुसार भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, सर्वे के हिसाब से कांग्रेस 2014 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीटों की संख्या में बढ़ोतरी करती दिख रही है, लेकिन सरकार बनाने की होड़ से काफी दूर है। सर्वे के मुताबिक, अगली सरकार के गठन मे क्षेत्रीय दलों की भूमिका अहम रह सकती है। नेता ऐप का दावा है कि यह सर्वे 2 करोड़ लोगों के बीच किया गया है। सर्वे ऑनलाइन और फोन के माध्यम से किया गया है। 

हिंदी पट्टी में भाजपा को झटका 

बता दें कि अगर नेता के बारे में जानना है या उनकी रेटिंग करनी है, तो यह इस ऐप से किया जा सकता है। पिछले महीने इस ऐप को लॉन्च किया गया था। ऐप में सभी सांसदों और विधायकों की रिपोर्ट कार्ड मिलेगी। सर्वे के अनुसार, भाजपा को हिंदी पट्टी की उन 225 सीटों पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, जहां 2014 में पार्टी में 190 सीटें जीती थीं। 

बंगाल में भाजपा को बढ़त 

सर्वे के अनुसार, भाजपा को 2019 में 128 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश में संख्या 71 से घटकर 48 हो सकती है। बिहार में भी 10 सीटों के नुकसान को दिखाया गया है। इसके बदले भाजपा पश्चिम बंगाल और ओडिसा जैसे राज्यों में बढ़त लेती दिख रही है, लेकिन यह उतना नहीं है कि जिससे हिंदी पट्टी में होने वाले नुकसान की भरपाई कर सके। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...