ओडिशाः पुआल के ढेर में लगी आग, खेल रहे 3 बच्चों की मौत

ओडिशाः  ओडिशा के गंजम जिले में पुआल के ढेर में लगी आग से झुलसकर उस पर खेल रहे तीन बच्चों की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका उपचार चल रहा है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. घटना रविवार की सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है. बताया जाता है कि जिले के खैराछाता गांव में पुआल के ढेर पर बच्चे खेल रहे थे. इसी बीच पुआल के ढेर में आग लग गई. जब आग लगी, साईराम जानी, दीपक गौड़ा, इतिश्री जीना और आलोक पुआल के ढेर पर ही खेल रहे थे. आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग भी बुझाने के लिए दौड़े. आग से बचने के लिए बच्चे भी भागे, लेकिन वे काफी ज्यादा झुलस गए. परिजन बच्चों को लेकर उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने 3 को मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चों साईराम, दीपक और इतिश्री की उम्र 10 साल से कम बताई जा रही है. वहीं, आलोक जीना को उपचार के लिए ब्रह्मपुर के एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, आलोक भी 60 फीसदी तक जल गया है. डॉक्टरों ने कहा कि हम उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है. उन्होंने जान गंवाने वाले मासूम बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने झुलसे बच्चे का फ्री उपचार कराने की घोषणा करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...