हैडलाइन

भागलपुर : ट्यूशन पढ़ाने के बहाने शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को बनाया पांच माह की गर्भवती

भागलपुर : भागलपुर में ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर शिक्षक नाबालिग छात्रा का करता रहा यौन शोषन। छात्रा की तबीयत खराब होने पर मां ने कराई डॉक्टरी जांच तो हुआ शिक्षक की शर्मनाक करतूत का खुलासा। डॉक्टरी जांच में बताया गया कि नाबालिग छात्रा पांच माह की गर्भवती है। घटना जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना को ले छात्रा की मां की शिकायत और दर्ज केस के आधार पर सन्हौला थाने की पुलिस ने आरोपी प्राइवेट शिक्षक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी मन्दबुद्धि की है और सातवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी संतोष साह के घर बच्चे ट्यूशन पढ़ते हैं। वहीं मेरी बेटी भी आठ माह से पढ़ने जाती थी। कुछ दिन से छात्रा की तबीयत खराब रहने लगी। कहलगांव में जब इलाज कराने गयी तो पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। बेटी से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी शिक्षक सभी बच्चों को नीचे पढ़ाता था और मुझे छत पर ले जाकर पढ़ाता था। इसी दौरान गलत काम करता था। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...