हैडलाइन

कानपुर : दूल्हे को पीट दुल्हन के लाखाें के जेवर लूट ले गए पड़ोसी, नशे में धुत पड़ोसियों ने बारातियों को पीटा

कानपुर : कानपुर के कल्याणपुर में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान दूल्हे की पिटाई करके दुल्हन के पड़ोसी उसके 4.50 लाख रुपये केजेवर लूट ले गए। विरोध करने पर दूल्हे की कार तोड़ डाली। 112 नंबर पर सूचना के बाद कल्याणपुर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए।  पुलिस केमुताबिक मसवानपुर निवासी रामचंद्र केघर शिवराजपुर से बारात आई थी। दूल्हा जितेंद्र शिव मंदिर परिसर में बने जनवासे में जाने के लिए निकला, तो दुल्हन के पड़ोसी युवकों ने रास्ते में उसकी गाड़ी रोककर मारपीट शुरू कर दी।

जितेंद्र ने विरोध किया, तो कार केशीशे तोड़ डाले और गाड़ी में रखे दुल्हन के जेवर लूट लिए। शोर-शराबा सुनकर दुल्हन के परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे, तो नशे में धुत युवक उनसे भी मारपीट करने लगे। दुल्हन के अन्य रिश्तेदारों को आता देख हमलावर युवक भाग गए। कल्याणपुर थाना इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि दुल्हन केघरवालों की निशानदेही पर आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...