हैडलाइन

ओडिशा : स्कूल में नाबालिग छात्राओं से बलात्कार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

ओडिशा : ओडिशा के जाजपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को दो नाबालिग छात्राओं से कथित तौर पर बलात्कार करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़ित छात्राओं के अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर रविवार को पनिकोइली पुलिस स्टेशन के तहत कराड़ा में 31 वर्षीय एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया।
पनिकोइली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार जेना ने बताया कि एक अंशकालिक प्रशिक्षक पर स्कूल परिसर में छठी कक्षा की दो छात्राओं से बलात्कार करने का आरोप है। जेना ने बताया कि आरोपी ने दो लड़कियों को उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और ऐसा नहीं करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
यह मामला शुक्रवार को उस समय प्रकाश में आया जब लड़कियों ने अपनी मां को बताया कि वह अब स्कूल नहीं जाएंगी। जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने इस घटना की जानकारी दी। लड़की के पिता ने जब स्कूल अधिकारियों से इस बारे में बात की तो उन्होंने कथित तौर पर इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने शनिवार की रात शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके तुरन्त बाद एक अन्य व्यक्ति पुलिस थाने पहुंचा और उसने उसी शिक्षक के खिलाफ अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करने की शिकायत दर्ज कराई। जब इस संबंध में जाजपुर जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णचंद्र नायक से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि अन आरोपों की जांच की जाएगी।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...