हैडलाइन

अमरावती : तीसरा आरोपी अरेस्ट

अमरावती : पूर्व शिक्षा सभापति आरिफ हुसैन पर जानलेवा हमला करने के मामले में नागपुरी गेट पुलिस ने आरोपी एजाज खान अयुब खान (40, जाफ्ता गल्ली) को शुक्रवार की दोपहर चांदनी चौक से हिरासत में लिया है. जिसे गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है. इससे पहले आरोपी दोश मोहम्मद तथा मो.शाहबाज को हिरासत में लिया था. इस प्रकरण में घायल आरिफ हुसैन की हालत में अभी भी कोई सुधार नहीं हुआ है, जिनका महाविर हास्पिटल में इलाज चल रहा है. 2 मार्च को आरिफ हुसैन पर 6 से 7 आरोपियों ने लाठी, तलवार व लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया था. पुलिस ने इस हमले में आरोपी दोश मोहम्मद, मो.शाहबाज, फिरदौस खान गुलाब खान, सलीम खान मुनव्वर खान, जांबाज खान उर्फ जिब्बू दोश मोहम्मद तथा गुलाम समदानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस प्रकरण में पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है, जबकि अन्य 4 आरोपी अभी भी फरार है.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...