हैडलाइन

वर्धा : एटीमएम में चोरी का प्रयास

वर्धा : सेवाग्राम मेडीकल चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केंद्र में चोरी का प्रयास हुआ़ तीन से चार चोरों ने केंद्र के भितर प्रवेश कर सीसीटीवी पर स्प्रे का छीडकांव किया़ पश्चात एटीएम मशीन को फोडने का प्रयास हुआ़ कन्तिु इस में वें विफल रहे़ उपरोक्त मामल गुरुवार की सुबह प्रकाश में आते ही खलबली मच गई़. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व सेवाग्राम चौराहे से पुरा का पुरा एटीएम मशीन चोरी हुआ था़ बावजुद इसके पुलिस प्रशासन ने किसी प्रकार की सुध नहीं ली़ 18 की मध्यरात्रि सेवाग्राम चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केंद्र में चोरी का प्रयास हुआ़ सर्पप्रथम तीन से चार चोरों ने मुंह पर रुमाल बांधकर भितर प्रवेश किया़ इसके बाद एटीएम में लगे सीसीटीवी पर स्प्रे का छीडकांव किया़ शस्त्र से एटीएम मशीन तोडने का प्रयास हुआ़.

 कन्तिु इसमें विफल रहने से चोर वहां से निकल गए़ चोरों की यह संपुर्ण हरकते मध्यरात्रि 2.10 से 2.20 बजे दौरान सीसीटीवी में कैद हुई़ यह बात ध्यान में आते ही नागपुर स्थित बैंक के मुख्यालय से सेवाग्राम शाखा के प्रबंधक सिंदी (मेघे) स्थित केशवसिटी निवासी अनुज पाडुरंग तेल्हारे (35) को फोन आया़  एटीएम केंद्र में किसी प्रकार की हरकत होने की बात उन्हें बताई गई़ पश्चात गुरुवार, 19 मार्च की सुबह अनुज तेल्हारे ने एटीएम केंद्र में पहुंच कर जायजा लिया़ इसमें चोरी का प्रयास होने की बात सामने आयी़ उन्होंने तुरंत सेवाग्राम पुलिस थाने में पहुंच कर घटना की जानकारी दी़  शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासील कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...