ठाणे : कासारवडवली, भायंदरपाड़ा तथा कल्याणफाटा में क्वारंटाइन सेंटर

ठाणे :  मनपा की तरफ से ठाणे शहर के कासारवडवली, भायंदरपाड़ा तथा कल्याणफाटा में क्वारंटाइन सेंटर शुरू किया गया है. इनमें तमाम लोगों को 14 दिनों के लिए रखा गया है. बाधित लोगों के संपर्क में आये लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए आने वाले दिनों में सेंटर में सामानों की कमी पड़ सकती है. ऐसे में आयुक्त विजय सिंघल ने अधिकारियों से इन सेंटर का जायजा लेकर उनमें बेड, गद्दे, उपयोग में आने वाले बर्तनों तथा भोजन की सुविधा को बढ़ाने का निर्देश दिया है.

ठाणे शहर के मुंबई की मुलुंड सीमा से लगे आनंदनगर और गांधीनगर के 62 संदिग्धों को एक ही दिन कासारवडवली स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया. यहां और लोगों की खोज की जा रही है. इतने बड़े पैमाने पर लोगों को क्वारंटाइन करने की घटना के बाद शहर के अन्य भागों से ऐसे लोगो के निकलने की आशंका बन गई है. इसलिए मनपा प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है और पहले से तैयार रहना चाहता है. इसलिए सिंघल ने अधिकारियों से इन सेंटर का जायजा लेकर उनमें सुविधा को बढ़ाने का निर्देश दिया है.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...